महाराष्ट्र में कोरोना के नए मामलों में भारी उछाल, लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड नए मामले आए सामने


महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 19218 नए मामले दर्ज किए गए और 378 मौतें हुईं हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 8,63,062 है, जिनमें 6,25,773 रिकवर मामले, 2,10,978 सक्रिय मामले और 25,964 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी। 


स्‍वास्‍थ्‍य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 8,43,844 तक पहुंच चुका है। राज्‍य में 6,12,484 मरीज स्‍वस्‍थ होने के बाद अस्‍पताल से घर जा चुके हैं, 2,05,428 मरीज सक्रिय हैं जबकि  25,586 संक्रमितों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है।


महाराष्ट्र में पिछले तीन दिनों में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड इजाफा दर्ज किया गया है। आज 19 हजार 218 नए केस आए हैं तो गुरुवार को रिकॉर्ड 18 हजार 105 नए मामले आए थे। वहीं बुधवार को राज्य में 17 हजार 433 नए केस मिले। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में मौजूदा समय में 14 लाख 51 हजार 343 लोग होम आइसोलेशन में हैं, वहीं 36 हजार 873 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वॉरन्टीन में हैं।

Post a Comment

और नया पुराने