अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ताजनगरी आगरा के रहने वाले एक युवक ने उनसे प्रेरणा लेकर चांद पर जमीन खरीद ली है। युवक का कहना है कि उसने अपने परिवार के लिए ऐसा किया है। गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने भी चांद पर जमीन ली थी। बता दे गैरव होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पिछले 6 सालों में वह दुबई समेत चार देशों में नौकरी कर चुके हैं।
कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के बाद एक फाइव स्टार होटल में मैनेजर की नौकरी छोड़कर वह अपने घर वापस लौट आए। गौरव अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बहुत बड़े फैन हैं। सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत से उन्हें काफी दु:ख पहुंचा था। उन्हें सुशांत राजपूत द्वारा चांद पर जमीन खरीदने की जानकारी मिली थी, तो उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने का विचार बना लिया। यूएस की संस्था लुनार के पास चांद पर जमीन बेचने के राइट्स हैं। उन्होंने संस्था से संपर्क किया और 3 माह की मेहनत के बाद उन्हें चांद पर जमीन के कागजात मिल गए।
गौरव ने बताया कि चांद पर जमीन के लिए उन्हें डॉलर में पेमेंट करना पड़ा। लगभग 55 हजार रुपये में उन्हें एक एकड़ जमीन चांद पर मिल गई। इस दौरान जो डाक्यूमेंट्स और अन्य प्रोसेस थे वो काफी जटिल थे। 3 माह के बाद आखिरकार चंद पर उनकी जमीन हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत यह आई कि पेमेंट के लिए भारतीय कार्ड एक्सेप्ट नहीं हो पा रहे थे तो उन्होंने यूएस के अपने एक साथी की मदद ली, तब जाकर उनका पेमेंट हो सका।
गौरव का कहना है कि किसी ने अपना भविष्य नहीं देखा है और यह भी हो सकता है वो चांद पर जा भी न पाएं। मगर भविष्य में अगर चांद पर घर बनाने का मौका आया तो सबसे पहले उन्हें मौका मिलेगा, जिनकी चांद पर जमीन है।
एक टिप्पणी भेजें