खाना बनाने के लिए भूलकर भी न करें इस दिशा का प्रयोग, वरना संपत्ति की होगी हानि


वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है। घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार अगर आप गलत दिशा में मुंह करके खाना बनाती है तो आपके परिवार में सुख, समृद्दि नहीं रहेगी।

1. उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना पकाने से घर की सुख-शांति भंग होती है, इससे घर में लड़ाई-झगड़े और कलह की संभावना बढ़ती है।


2. वास्तुशास्त्र में कहा जाता है कि उत्तर दिशा की ओर मुंह कर के खाना बनाने से बिजनेस को लगातार नुकसान होता है साथ ही संपत्ति को हानि होती है।

3. दक्षिण दिशा की तरफ चेहरा कर खाने पकाने से घर की महिलाएं परेशान रहती है, उन्हें बार-बार डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ते हैं।


4. जिन घरों के किचन में लोग पश्चिम दिशा की तरफ चेहरा कर खाना बनाते हैं, उस घर के लोग बीमारी से परेशान रहते हैं।

5. घर में सुख-शांति बनाएं रखने और रोगों से बचे रहने के लिए पूरब दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना सबसे अच्छा माना जाता है। 

Post a Comment

और नया पुराने