लेकिन अब केंद्र सरकार इकोनॉमी को रफ्तार देने के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैकेज का ऐलान करने जा रही है। केंद्र सरकार इस राजकोषीय प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा फस्टिवल सीजन शुरू होने से पहले करने वाली है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार का ये राहत पैकेज आत्मनिर्भर भारत पैकेज और पीएम गरीब कल्याण पैकेज से भारी रहने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार 35,000 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन पैकेज का ऐलान कर सकती है। केंद्र सरकार के इस पैकेज का फोकस शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की नौकरियों पर रहने वाला है। सरकार इस साल कम से कम 25 बड़े प्रोजेक्ट्स को पूरा करना चाहती है। इससे अधिक लोगों को रोजगार मिल सके। इस राहत पैकेज का ऐलान दशहरा से पहले होने की संभावना जताई जा रही है। इस पैकेज के जरिए सरकार का अर्बन जॉब स्कीम, ग्रामीण जॉब्स, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और किसानों के लिए नई स्कीम सहित कैश ट्रांसफर पर जोर रहने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें