क्या आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह पस्त हैं? तो फिर अपने रोमांटिक साथी की शर्ट को सूंघें, इससे आपका तनाव कम होगा। ऐसा एक शोध में कहा गया है। शोध से पता चलता है कि महिलाएं तब आराम महसूस करती हैं, जब वे अपने पुरुष साथी की गंध को सूंघती हैं।
तनाव कम करना हैं
कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिटिश कोलंबिया की ग्रेजुएट छात्रा और शोध की प्रमुख लेखक मार्लिस होफर ने बताया कि कई लोग अपने साथी की शर्ट पहनते हैं या फिर जब साथी दूर होता है तो वे बिस्तर के उस तरफ सोते हैं, जिधर उनका साथी सोता है, लेकिन वे इस व्यवहार का कारण महसूस नहीं करते कि क्यों वे ऐसा करते हैं।
इसके विपरीत, किसी अजनबी की गंध विपरीत प्रभाव पैदा करती है और तनाव वाले हार्मोन- कॉर्टिसोल के स्तर को बढ़ा देती है, संभवत: ऐसा विकासवादी कारकों के कारण होता है।



एक टिप्पणी भेजें