मैदान पर कमाल दिखाने के बाद जमकर नाचे पृथ्वी साव, वीडियो वायरल


दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रनों से करारी शिकस्त देने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के युवा खिलाड़ी जोश से लबरेज हैं। सीएसके जैसी अनुभवी खिलाड़ियों से सजी टीम पर युवा खिलाड़ी भरी पड़ गए। इस जीत के हीरो रहे पृथ्वी शॉ। इस युवा खिलाड़ी ने अपने बल्ले का दम दिखाते हुए 64 रनों की जबरदस्त पारी खेली।


दिल्ली की इस सीजन में ये लगातार दूसरी जीत है। ऐसी जीत के बाद तो जश्न मनाना स्वाभाविक था। दिल्ली की पूरी टीम ने इस जीत की खुशी मनाई और खूब पार्टी की। इस दौरान टीम के हीरो पृथ्वी शॉ पार्टी में जमकर डांस करते नजर आए। मैदान पर अपने बल्ले का दम दिखाने वाले इस युवा खिलाड़ी ने पार्टी में अपने ठुमकों से कमाल दिखाया।


दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया है और इसी वीडियो में पृथ्वी डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में टीम के खिलाड़ी केक काटते और मस्ती करते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने