दिलबर गर्ल नोरा फतेही अकसर इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने देसी लुक की फोटोज अपलोड कीं, जो फैन्स के बीच तेजी से वायरल भी हुईं। नोरा फतेही ने कैरी तो देसी लुक किया था लेकिन वह वाकई में काफी हॉट और सिजलिंग लग रही हैं। हालांकि, नोरा फतेही का सिंपल लुक भी फैन्स को काफी पसंद आता है।
नोरा ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के सीज़न 9 में आने के बाद। सलमान ख़ान के इस शो में हिस्सा लेने के बाद नोरा को लोग पहचानने लगे। इसके बाद नोरा फतेही 'झलक दिखला जा-9' में भी नज़र आईं। फैन्स को अपने बेली डांस और हॉट अंदाज से काफी इंप्रेस किया। लेकिन बाद में उनकी फैन फॉलोइंग आइटम सॉन्ग ‘दिलबर’ से बनी।
नोरा फतेही 'दिलबर' सॉन्ग के अलावा और भी कई हिट गानों में नजर आईं। इसमें गर्मी, कमरिया हिला दे, एक तो कम जिंदगी जैसे गाने शामिल रहे। इसके अलावा नोरा हाल ही में विक्की कौशल के साथ पछताओगे में भी नज़र आई थीं। यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
आपको बता दें कि नोरा के इंस्टाग्राम पर 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फैन्स उनकी फोटोज और वीडियोज पर तारीफ करते नहीं थकते हैं। नोरा फतेही के प्रोफेशनल करियर की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म स्ट्रीट डांसर में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के साथ काम किया था। इसका निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। नोरा फतेही ने बॉलीवुड में 'साकी-साकी', 'एक तो कम जिंदगानी', 'दिलबर' और 'कमरिया' से भी खूब धूम मचाई है।
एक टिप्पणी भेजें