- अक्सर देखने में आता है कि लोग जिस भगवान को मानते हैं उनकी फोटो अपने पर्स में रखते हैं। पर्स में भगवान की तस्वीर रखना अच्छी बात है, लेकिन हमेशा ध्यान रखें कि तस्वीर कहीं से कटी-फटी या फिर पुरानी नहीं होनी चाहिए। पर्स में भगवान की फोटो हमेशा नई और सुंदर होनी चाहिए।
- पर्स में पैसों को हमेशा ढंग से और तरीके से रखना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि लोग पर्स में पैसों को ऐसे ही भर देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। पर्स में सही तरीके से नोटों को सीधा करके रखना चाहिए। तोड़-मरोड़कर रखने से धन की हानि होती है।
- पर्स में कभी भी नोट और सिक्कों को एक साथ नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि की आशंका बढ़ती है और मां लक्ष्मी भी नाराज होती है। नोट अलग पॉकेट में और सिक्के अलग पॉकेट में रखने चाहिए। सिक्कों की बेवजह की आवाज भी अच्छी नहीं मानी जाती। मां लक्ष्मी इससे नहीं ठहरती हैं।
- कुछ लोग अपने पर्स में अश्लील सामग्री भी रख लेते हैं। यह बहुत ही गलत है। पर्स को बहुत ही पवित्र और मां लक्ष्मी का स्थान माना जाता है। उनके स्थान पर अश्लील चीजें रखना सही नहीं है। मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और ऐसे लोगों के पास धन भी नहीं रुकता।
- वास्त में बताया गया है कि पर्स में पैसों और जरूरी चीजों के अलावा अन्य बहुत सामान नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना बहुत ही बुरा होता है। पर्स में बहुत फालतू की पर्चियां और कागज नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की हानि होती है।
- वास्तु में यह बताया गया है कि पर्स में किसी भी प्रकार की नुकीली वस्तु रखना बहुत ही गलत होता है। इसे बहुत ही अशुभ मानते हैं। पर्स में नुकीली वस्तुएं रखने से दोष भी बढ़ता है और साथ ही आपके हाथ से बिना वजह अधिक धन खर्च होने लगता है।




एक टिप्पणी भेजें