1. घर में भगवान की कोई ऐसी प्रतिमा ना रखें, जो खंडित हो या जिसका कोई अंग भंग हो चुका है। इसे नदी में विसर्जित कर दें। नहीं तो इससे धन संबंधित परेशानियां बढ़ जाएंगी।
2. घर के उत्तर-पूर्व कोने में अलमारी या तिजोरी रखने से भी धन हानि होने लगती है। अलमारी को हमेशा दक्षिण दिशा की दीवार से लगाकर रखें। इससे उसका मुंह उत्तर की ओर खुलेगा, जिससे धन में बढ़ौतरी होगी।
3. अगर आपके घर में कोई शीशा टूटा हुआ है, उसमें दरार आ गई है या फिर खिड़की का कांच टूट गया है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। इससे न सिर्फ धन हानि होती है बल्कि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी भी आती है।
4. बेडरूम में जूठे बर्तन ना रखें। इससे कंगाली के साथ परिवार की सेहत खराब होती है। बेड के नीचे जूते भी ना रखें। वहीं रात के समय भी शैंक में झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए क्योंकि इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है।
5. इस्तेमाल करने के बाद तवा और कढ़ाई को सीधा ना रखें इससे राहुदोष बढ़ता है, जिससे न सिर्फ पैसों की किलल्त आती है बल्कि घर में भी कलह-कलेश का माहौल बना रहता है। हमेशा यूज के बाद इसे उलटा करके रखें।
6. घर में कोई पानी नल या पाइप खराब से तो उसे ठीक करवाएं क्योंकि इससे धन संपति की हानि होती है। वहीं नहाने के बाद बाथरूम साफ जरूर करें। इससे राहू सही रहता है।
8. घर में ऐसे पौधे बिल्कुल न लगाएं जो कांटेदार हो या फिर जिनमें से दूध निकलता हो। इस तरह के पौधे धन संबंधी परेशानियों के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी कारण बनते हैं।



एक टिप्पणी भेजें