आजकल स्मार्टफोन जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके है। चाहे अलार्म लगाना हो, या खबरें जाननी हों या पेमेंट करना हो या फिर मूवी देखनी हो। हम लगभग हर छोटे बड़े काम स्मार्टफोन के जरिए ही करते हैं। इन कामों को करने के लिए स्मार्टफोन को बैटरी की जरूरत होती है और हम हर समय पावरबैंक रख कर भी नहीं घूम सकते। ऐसे में फोन की बैटरी को बचाना बहुत जरूरी होता है। हम यहां आपको कुछ टिप्स बताने रहे हैं जो आपके काम आएंगे।
1. GPS और ब्लूटूथ को ऑन रखने से फोन की बैटरी काफी तेजी से जाती है। हम आपको सुझाव देंगे कि जरूरत ना पड़ने पर इन दोनों को ऑफ करके रखें। इन दोनों ही फीचर्स को क्विक ऐक्सेस पैनल से ऑन-ऑफ किया जा सकता है।
3. बैकग्राउंड में जारी ऐप्स प्रोसेसर को काम में लगाए रखते हैं। ऐसे में ये बैटरी भी कन्ज्यूम करते हैं। ऐसे में प्रोसेसर यूसेज कम करने और बैटरी खत्म होने से बचाने के लिए उन सारे बैकग्राउंड ऐप्स को बंद कर दें जिन्हें आप इस्तेमाल ना कर रहे हों।
5. जब लाइव वॉलपेपर्स इस्तेमाल होते हैं तो इससे डिस्प्ले हायर फ्रिक्वेंसी पर अपडेट होता है। इससे भी काफी बैटरी कन्ज्यूम होती है। स्क्रीन को हाई रेट में रिफ्रेश करने के अलावा ये फोन के रिसोर्सेज का भी इस्तेमाल करता है। ऐसे में इसे बंद रखने में ही भलाई है।



एक टिप्पणी भेजें