आईपीएल की तारीख सामने आने के साथ ही परिवार को खिलाड़ियों के साथ जाने की अनुमति भी मिल गई है। आईपीएल टूर्नामेंट ही ऐसा ही है जिसका लुत्फ़ हर कोई उठाना चाहता है। खिलाड़ियों के परिवार को साथ लेकर जाने के लिए बीसीसीआई ने कुछ नियम और शर्तें बनाई हैं। आईपीएल में बने बायो-सिक्योर्ड माहौल में ही परिवार को रहना होगा, बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल सितम्बर में शुरू होगा।
इसके अलावा एक ख़ास बात यह भी है कि खिलाड़ियों के परिवार को टीम की बस में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। खाली स्टैंड का इस्तेमाल ड्रेसिंग रूम के रूप में किया जा सकेगा।
बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाए हैं। इसमें कई प्रकार के नियम बनाकर खेल कराने की बात कही गई है। खिलाड़ियों के लिए बार-बार कोरोना टेस्ट इसमें सबसे अहम होगा। आईपीएल खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट लगातार अन्तराल पर होता रहेगा। ऐसा इसलिए किया जाएगा ताकि किसी खिलाड़ी के संक्रमण का पता चलते ही क्वारंटीन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।



एक टिप्पणी भेजें