बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई (CBI) ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जांच करने के सबसे शुरूआती कदम को आगे बढ़ाते हुए सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिया के साथ ही 5 और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अब रिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सुशांत सिंह राजपूत केस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने अब इस मामले में रिया और अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक षड़यंत्र रचने, चोरी, धोखाधड़ी, और धमकी देने सहित कई और आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।



एक टिप्पणी भेजें