मुंबई इंडियंस की टीम में इन दो खिलाड़ियों को वापस लाना चाहते हैं रोहित शर्मा


रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान हैं। उन्होंने चार बार इस खिताब पर कब्जा किया है। इसमें से दो बार मुंबई इंडियंस ने फाइनल मैच 1 रन के अंतर से जीता है। जो दिखाता है कि बतौर कप्तान रोहित शर्मा कितने परिपक्व हैं। रोहित शर्मा हाल ही में सोशल मीडिया में अपने फैंस से जुड़े हुए थे।


इन सेशन में उन्होंने कई क्रिकेट फैंस के दिलचस्प सवालों का जवाब दिया। एक फैन ने रोहित शर्मा से पूछा- अगर मौका मिले तो वो संन्यास ले चुके किन खिलाड़ियों को मुंबई की टीम में वापस शामिल करना चाहेंगे। इस सवाल के जवाब में रोहित शर्मा ने दो नाम लिए- सचिन तेंदुलकर और शॉन पोलक।

लगे हाथ आपको रोहित शर्मा के IPL रिकॉर्ड्स भी बताते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक IPL के 188 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 31.6 की औसत से 4898 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 36 अर्धशतक शामिल हैं।


रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट 130.82 की है। रोहित शर्मा IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में तीसरे नंबर पर हैं। उनसे ज्यादा रन बनाने वाले दोनों बल्लेबाज भी भारतीय ही हैं। 5412 रनों के साथ पहले नंबर विराट कोहलीऔर 5368 रनों के साथ सुरेश रैना दूसरे नंबर पर हैं।

Post a Comment

और नया पुराने