प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। राम मंदिर निर्माण के लिए पहले शिलाओं का पूजन किया गया। 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से नींव डाली गई। भूमि पूजन में प्रधानमंत्री के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संघ प्रमुख मोहन भागवत मौजूद थे।
बात दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में सुन्नी वक्फ बोर्ड को अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ भूमि दिए जाने का फैसला सुनाया था। इस पर यूपी सरकार ने 5 फरवरी को ही अयोध्या जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम धन्नीपुर तहसील सोहावल में थाना रौनाही से लगभग 200 मीटर पीछे 5 एकड़ जमीन मस्जिद के लिए आवंटित की थी। यहीं पर मस्जिद का निर्माण होना है।



एक टिप्पणी भेजें