फ्रेेंडस संग मस्ती करती दिखीं मौनी रॉय,सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें


टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। मौनी अकसर अपनी फोटो और वीडियो साझा कर फैंस से जुड़ी रहती हैं। इतना ही नहीं, वह कई बार अपने वीडियो और फोटो के कारण चर्चा में भी बनी रहती हैं।


दरअसल,एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कैंब्रिज की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह नाव पर बैठकर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि मौनी ने नाव पर रहते ही गाने पर जबरदस्त डांस भी किया।



वीडियो में डांस करते हुए एक्ट्रेस की अदा और उनके एक्सप्रेशंस कमाल के लग रहे हैं। मौनी की इस पोस्ट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं, साथ ही एक्ट्रेस की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं। मौनी रॉय की इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।



मौनी रॉय का इसके अलावा एक और वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह नाव पर ही बैठकर सुशांत सिंह राजपूत का गाना गाती दिखाई दे रही थीं। इन वीडियो में एक्ट्रेस का लुक और उनका स्टाइल देखने लायक है।



बता दें कि मौनी रॉय ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी। फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

Post a Comment

और नया पुराने