सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियों में रहती हैं। उनके पोस्ट तेजी से वायरल हो जाते हैं।
अवंतिका दसानी 25 साल की हो गई हैं। उन्हें बहुत कम ही मौकों पर देखा जाता है। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करने वाली अवंतिका दसानी बाकी दूसरे स्टार किड से कम नहीं हैं। उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है।
भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी ने लंदन के कास बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है. उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग की डिग्री ली है।
अवंतिका के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो यह साफ है कि उन्हें ट्रेवलिंग, डांसिंग, फैशन, दोस्तों के साथ पार्टी एन्जॉय करना काफी पसंद है। अवंतिका सोशल वर्क भी करना पसंद करती हैं।
बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इनका पहला सीरियल 'कच्ची धूप' 1987 में आया। लेकिन भाग्यश्री को सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म से पहचान मिली।
सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म उस समय की बहुत बड़ी हिट थी।
एक टिप्पणी भेजें