टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक्टिंग के साथ अपनी स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। वह अपनी खूबसूरत और ग्लैमरस फोटोज के कारण आए दिन सुर्खियां बटोरती हैं।
अब मोनालिसा ने एक ऐसा फोटोशूट शेयर किया है जिसमें वह बाथटब में पोज देती नजर आ रही हैं। खुले आसमान के नीचे प्राकृतिक वातावरण में बाथटब में रिलेक्स करती मोनालीसा की ये तस्वीरें उनके फैंस का दिल जीत रही हैं। ये सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
बाथटब के अलावा इन तस्वीरों में वह एक लकड़ी की बेंच पर बैठीं नजर आ रही हैं। फोटोशूट शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। फैन्स को उनका यह ग्लैमरस रूप काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि मोनालिसा कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनके पति कुंवर विक्रांत सिंह भी पेशे से एक्टर हैं। वह कलर्स चैनल के सीरियल विद्या में विधायक का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में हिस्सा लिया था।
मोनालिसा 'नजर' का पहला सीजन पूरा कर चुकी हैं और अब वह इसके दूसरे सीजन 'नजर 2' में नजर आई थीं। इस शो में वो एक डायन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उनकी भोजपुरी फिल्में भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई हैं।





एक टिप्पणी भेजें