बिना लिपस्टिक के मेकअप पूरा हो ही नहीं सकता। हम में से अधिकतर महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद तो है, पर उसे लगाने का सही तरीका नहीं पता। जी हां, हम लिपस्टिक लगाते समय कई गलतियां करते हैं, क्योंकि हमें इससे लगाने का सही तरीका पता ही नहीं है। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका स्टेप-बाई-स्टेप।
स्क्रब तैयार करने के लिए आपको शकर में शहद और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलानी हैं। इसे आप अच्छी तरह से अपने होंठों पर स्क्रब करें और साफ पानी से धो लें।
लिपस्टिक लगाने से पहले आप लिप लाइनर पेंसिल की मदद से होंठों पर आउटलाइन बनाएं और अपने होंठों को शेप दें। अपने निचले और ऊपर के होंठ के कॉर्नर भी कवर करें। लिप लाइनर पेंसिल की मदद से लिप्स के अपर हिस्से पर v शेप बनाएं और अपने पूरे होंठों को इससे कवर कर लें।
अब बारी आती है आपकी लिपस्टिक की, तो अपने पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं। सबसे पहले पहले कॉर्नर्स कवर कीजिए और फिर बीच का हिस्सा कवर कीजिए। कोशिश करें कि आप लिपस्टिक ब्रश की मदद से ही लगाएं। ऐसा करने से आप लिपस्टिक अच्छी तरह से लगा पाएंगी।
लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए आप एक टिशू पेपर लें। इसे अपने होंठों के ऊपर रखें और पाउडर ब्रश की मदद से अपने होंठों पर पावडर लगाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक अच्छी तरह से सेट हो जाएगी और लंबे समय तक टिके रहेगी।




एक टिप्पणी भेजें