राजस्थान में लगातार बढ़ रहा हैं कोरोना मरीजों का आंकड़ा, अब इस शहर में फूटा कोरोना बम


राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 1166 नए पॉजिटिव सामने आए, वहीं 13 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। अब तक आए मरीजों की संख्या 48 हजार के करीब पहुंच गई है। प्रदेश में जोधपुर में फिर से कोरोना बम फूटा। एक दिन में 192 पॉजिटिव सामने आए वहीं राजधानी जयपुर में भी 141 नए पॉजिटिव मरीज मिले।


कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में स्थिति बिगड़ती जा रही है। अलवर में कोरोना के नए मरीजों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 13 हजार 251 हो गई है। वहीं अब तक कुल पॉजिटिव मरीज 47 हजार 272 हो गए हैं। खास बात यह रही कि इतने दिनों बाद रिकवर होने वाले और अस्पताल से छुट्रटी मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को 913 मरीज ठीक होकर अपने घर गए।


जोधपुर में 192, जयपुर 141, अलवर 112, कोटा में 105, अजमेर में 64, बांरा में 5, बाड़मेर में 36, भरतपुर में 16, बीकानेर में 54, बूंदी में 8, चित्तौडगढ़़ में 1, दौसा में 1, धौलपुर में 54, डूंगरपुर में 19, जैसलमेर में 12, जालौर में 49, झालावाड़ में 65, झुंझुनूं में 12, नागौर में 37, पाली में 55, राजसमंद में 32, सवाई माधोपुर में 26, सीकर में 21, सिरोही में 7, टोंक में 3, उदयपुर में 39 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने