राजस्थान के इन जिलों में मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


देश के पूर्वी इलाकों में सक्रिय मानसूनी मेघ अब पश्चिमी जिलों की और लौटने लगे है। अगले चार दिन में मानसूनी बदरा प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाके को तर-बतर कर देंगे। मौसम विभाग ने मानसूनी हलचल को देखते हुए पूर्वी इलाकों में मूसलाधार बारिश के पूर्वानुमान को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


ओरेंज एलर्ट के अनुसार नौ व दस अगस्त को सीकर, चूरू व झुंझुनूं के कई इलाकों में भारी बारिश होगी। सीकर में बीती रात कई इलाकों में बारिश के बाद शुक्रवार सुबह मौसम खुशनुमा नजर आया।


मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार आठ व 11 अगस्त के दौरान सीकर, अजमेर, अलवर, बांसवाडा, बारां, भरतपुर, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, भीलवाडा, कोटा, झालावाड, डूंगरपुर, चूरु, बाडमेर, हनुमानगढ, जोधपुर, नागौर, गंगानगर, सहित आस-पास के इलाके में मध्यम दर्जे की बारिश, बादलों की गर्जना और बिजली गिर सकती है।


वहीं दस और 11 अगस्त को सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, भीलवाडा जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।

Post a Comment

और नया पुराने