बीते दिन यानि मंगलवार को टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने धूमधाम से अपना जन्मदिन मनाया है। इस दौरान की कई तस्वीरों को शमा सिकंदर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया है।
अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए शमा सिकंदर ने अपने कमरे को पीले रंग के गुब्बारों से सजाया था।शमा सिकंदर ने अपना जन्मदिन खूब धूमधाम से मनाया है।
जन्मदिन के खास मौके पर फोटोशूट करवाते हुए शमा सिकंदर ने खूब कातिलाना पोज दिए हैं। साथ ही शमा सिकंदर ने वाइन की बोतल खोलते हुए भी खूब तस्वीरें क्लिक करवाई हैं।
शमा सिकंदर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शमा सिकंदर चार अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। वह टीवी सीरियल्स के अलावा फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
शमा सिकंदर ने साल 2016 में आई शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा वह अपने हॉट और बोल्ड लुक की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं।
एक टिप्पणी भेजें