श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का अनुष्ठान जारी, संघ प्रमुख भी हैं मौजूद


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से अयोध्या पहुंचकर हुनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद पीएम मोदी भूमि पूजन के अनुष्ठान में शामिल हुए जिसमें संघ प्रमुख भी मौजूद रहे। भूमि पूजन से पहले अयोध्या को भव्य तरीके से सजाया गया है मानों जैसे भगवान राम 14 वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या लौट रहे हों। पूरी रामनगरी को एक अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है।


अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान में पीएम मोदी के अलावा RSS चीफ भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी तथा अन्य साधु और पुजारी बैठे हैं। इस अवसर पर 175 विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।


हनुमानगढ़ी का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। पीएम मोदी ने पारिजात का पौधा भी लगाया।

Post a Comment

और नया पुराने