राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना मरीजों का नया रिकार्ड, सामने आए इतने पॉजिटिव केस


राजस्थान में एक दिन में आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का शुक्रवार को नया रिकार्ड बना है। एक दिन में 1161 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं 10 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक आए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार चला गया है। अलवर, जयपुर व जोधपुर में कोरोना के ज्यादा मरीज सामने आए।


पिछले कई दिनों से प्रदेश में कोरोना हार रोज एक हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को आए मरीज अब तक के सबसे ज्यादा हैं। अलवर में नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आना थम नहीं रहा है। सबसे ज्यादा मरीज अलवर में ही सामने आए रहे हैं। इसके अलावा जोधपुर व जयपुर में भी हर रोज सौ से ज्यादा नए मरीज सामने आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव के मामलों में अलवर प्रदेश में तीसरे नंबर पर आ गया है। पहले नंबर पर जोधपुर और दूसरे नंबर पर जयपुर है।


प्रदेश में कोरोना के अलवर में 203, जोधपुर में 147, जयपुर में 104, अजमेर में 98, बांसवाड़ा में 7, बाड़मेर में 40, भरतपुर में 46, भीलवाड़ा में 49, बीकानेर में 86, बूंदी में 2, चित्तौडगढ़़ में 16, चूरू में 1, दौसा में 7, धौलपुर में 51, डूंगरपुर में 9, श्रीगंगानगर में 5, हनुमानगढ़ में 3, जैसलमेर में 21, जालौर में 11, झालावाड़ में 23, झुंझुनूं में 17, करौली में 7, कोटा में 9, नागौर में 21, पाली में 68, प्रतापगढ़ में 4, सीकर में 44, सिरोही में 32 व टोंक में 24 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने