अमिताभ बच्चन को कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। ये खुशखबरी महानायक के बेटे अभिषेक बच्चन सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। अभिषेक ने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे पिता का हाल ही में हुआ कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है और वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। अब वो घर पर ही आराम करेंगे। आप सभी का दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया।"
इसके साथ ही अमिताभ बच्चन ने भी ट्वीट के जरिए फैंस का खास धन्यवाद किया है। बिग बी ने लिखा, "मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव रहा। मैं डिस्चार्ज हो चुका हूं। मैं घर में ही क्वारनटीन रहूंगा। भगवान का शुक्र है, मां बाबू जी का आशीर्वाद, मेरी करीबियों, दोस्तों और फैंस की प्रार्थनाएं, साथ ही नानावती अस्पताल के स्टाफ की अच्छी देखभाल से ये दिन देखने को मिला।"T 3613 - I have tested CoVid- have been discharged. I am back home in solitary quarantine.— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 2, 2020
Grace of the Almighty, blessings of Ma Babuji, prayers & duas of near & dear & friends fans EF .. and the excellent care and nursing at Nanavati made it possible for me to see this day . pic.twitter.com/76jWbN5hvM
अभिषेक के अपने चाहने वालों के लिए भी एक ट्वीट किया और अपनी हेल्थ का अपडेट देते हुए लिखा, "मैं अभी भी कोरोना पॉजिटिव हूं और अस्पताल में ही रहूंगा। एक बार फिर से मेरे परिवार के लिए लगातार दुआएं और प्रार्थनाएं करने के लिए सभी का शुक्रिया। मैं कोरोना को मात देकर जल्द स्वास्थ हो जाऊंगा. वादा."

एक टिप्पणी भेजें