भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो या वीडियो शेयर करती रही है। अब हसीन जहां ने एक बार फिर नया वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने को बाद लोगों ने कमेंट करते हुए कहा कि मार ही डालोगी क्या।
गौर हो कि 2018 में शमी और हसीन जहां के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही दोनों अलग हो गए। हसीन जहां ने शमी के खिलाफ घरेलू हिंसा सहित और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि शमी का परिवार उन्हें जान से मारना चाहता है। इसी के साथ हसीन जहां ने शमी पर दूसरी महिलाओं से अफेयर का आरोप भी लगाया था और कुछ चैट भी सोशल मीडिया पर वायरल की थी। फिलहाल दोनों अलग रह रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें