सपने हर इंसान देखता है, लेकिन उनका याद रह जाना थोड़ा मुश्किल होता है और जब हमें अपने रात के सपने याद रह जाते हैं तो अक्सर हम उसका जिक्र उठने के बाद किसी से कर ही देते हैं पर क्या आपको पता है ऐसा करना आपके लिए बिल्कुल भी ठीक नही है। खासकर एक विशेष संदर्भ में देखे गए सपने को उजागर करना आपके हित में नही है।
अक्सर आपको भी कई बार निद्रा की अवस्था में यह सौभाग्य प्राप्त होता है। लेकिन सुबह उठते ही अक्सर हम ये सपने अपने दोस्तों या परिवार के बड़ों से शेयर कर देते हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि जब कभी आपको स्वप्न में ईश्वर के दर्शन हों तो उसे किसी को न बताएं। इन अनुभवों को मनुष्यों को अपने भीतर गुप्त ही रखना चाहिए।
हर जीव में रहने वाली आत्मा उस परमेश्वर का रूप है ऐसे में जीवित रूप में अगर हमें ईश्वर के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब है कि प्रकृति हमसे संचार यानि बात करने की कोशिश कर रही है ,वो अपना को ई संदेश हम तक पहुचाना चाहती है।
यदि आपने अपने सपने मे भगवान को देखा है तो इसका मतलब है कि आप उन लोगों में से सबसे अलग हैं जो ईश्वर की पसंद की गिनती में आते हैं। प्रकृति आप से अगर संचार की कोशिश कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें