ग्लैमरस अंदाज में पोज देती नजर आईं शाहरुख खान की बिटिया सुहाना, देखे फोटोज


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली है। उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 


अब सुहाना ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। फोटोज में सुहाना काफी ग्लैमरस लग रही हैं।


तस्वीरों में सुहाना लुई वितो हैंडबैग के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने पोल्का डॉट प्रिंटेड ड्रेस पहनी है, साथ में उनका डीप पिंक लिपस्ट‍िक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।


सुहाना ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'अंडरआर्म में एक बेबी लुई वितो बैग के साथ।' फैन्स सुहाना की फोटोज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।


बता दें कि सुहाना का एक्टिंग में काफी इंट्रेस्ट है और वह फिल्मों में काम करना चाहती हैं। कुछ समय पहले शाहरुख से जब सुहाना के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर सवाल पूछा था तो उन्होंने कहा था, 'एक्टिंग सीखने में अभी उसे समय लगेगा।


शाहरुख की इस बात से साबित हो गया है कि सुहाना जरूर फिल्में करेंगी। लेकिन साथ ही यह बात भी स्पष्ट हो चुकी है कि वह पूरी तैयारी के साथ बॉलीवुड में कदम रखेंगी। शाहरुख ने कहा था कि वह हमेशा अपनी बेटी को सपोर्ट करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने