एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने बीते हफ्ते पटना पुलिस स्टेशन में रेहा चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद से कहानी ने नया मोड़ लिया। इसके बाद एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रेहा और उनके परिवार पर धोखाधड़ी, साजिश रचने और आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है कि कि रेहा और उसके परिवार (माता-पिता और भाई) ने 3 दिन पहले मुंबई में अपना अपार्टमेंट छोड़ दिया है।
बता दें बिहार में मामला दर्ज करने के बाद से ही बिहार पुलिस दिन रात एक कर मामले की जांच में जुटी हुई है। अब तक पुलिस कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।



एक टिप्पणी भेजें