सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या, भूमि पूजन तैयारियों का लिया जायजा


अयोध्या में 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश सरकार भव्य बनाने जा रही है।


सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के शिलान्यास समारोह की तैयारियों का जायजा लिया ।इससे पहले उन्होंने अयोध्या का हवाई सर्वेक्षण किया। इस हवाई सर्वेक्षण के बाद वह साकेत डिग्री कॉलेज में बने हेलीपैड पर हेलिकाप्टर से उतरे।


भूमि पूजन कार्यक्रम को वाराणसी के साथ ही प्रयागराज व अयोध्या के पंडित करा रहे हैं। यह पूजन कार्यक्रम पांच अगस्त तक चलेगा। मंदिर के भूमि पूजन का काम शुरू हो गया है। इससे पहले पंडित कल्किराम ने रामलला के अर्चक को पोशाक के चार सेट के साथ ध्वजा सौंपे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने