पीएम मोदी आज कर सकते हैं कुछ सौगातों की घोषणा, इनको मिलेगा फायदा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के ईमानदार करदाताओं के लिए नया प्लेटफॉर्म ‘पारदर्शी कराधान-ईमानदार का सम्मान’ लॉन्च करेंगे। इस दौरान वे ईमानदारी से टैक्स भरने वालों के लिए कुछ सौगातों की घोषणा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री टैक्सपेयर्स चार्टर लागू करने का ऐलान कर सकते हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले बजट में टैक्सपेयर्स चार्टर लाने का ऐलान किया था। पिछले हफ्ते भी उन्होंने इस चार्टर को जल्द लागू करने के संकेत दिए थे। मंत्रालय ने बताया कि आयकर विभाग के कामकाज में ट्रांसपेरेंसी लाने के लिए सीबीडीटी ने कई कदम उठाए हैं।

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के प्रेसिडेंट सीए अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि आईसीएआई ने वित्त मंत्रालय को फेसलेस असेसमेंट के बारे में समय-समय पर सुझाव दिए हैं। अभी 18 शहरों में यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू है। इनकम टैक्स ऑफिसर के स्तर तक के असेसमेंट फेसलेस होते हैं। सूत्रों के मुताबिक पूरे देश में फेसलेस असेसमेंट की घोषणा प्रधानमंत्री कर सकते हैं। सबसे बुजुर्ग करदाताओं को सम्मानित करने की घोषणा भी कर सकते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी पिछले करीब 3-4 हफ्तों से वरिष्ठ टैक्स अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इन बैठकों से वह इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि एक पारदर्शी टैक्सेशन की जरूरत है। इन बैठकों में आयकर रिटर्न को लेकर काफी चर्चा हुई है। पीएम मोदी का मुख्य फोकस इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स पर है। देखना दिलचस्प रहेगा कि आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी टैक्सपेयर्स को क्या तोहफा देते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने