कोरोना के साथ चीन में एक और वायरस का कहर, दूसरे में फैलाने की आशंका से अलर्ट जारी


कोरोना संकट के बीच चीन से आई खबर ने दुनिया को एक बार फिर से डरा दिया है। चीन में एक और संक्रामक बीमारी पैर फैला रही है। कोरोना वायरस के बाद अब चीन में एक नया वायरस फैल रहा है। इसकी वजह से चीन में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 60 लोग बीमार हैं। इस वायरस का नाम है हुईयांगशान बनयांगवायरस (Huaiyangshan banyangvirus) हैं। इसे आप आम भाषा में एसएपटीएस (SFTS) वायरस भी कह सकते हैं।


चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। टिक-जनित इस बीमारी के एक व्यक्ति से दूसरे में फैलाने की आशंका को देखते हुए चीन में अलर्ट जारी किया गया है। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा है कि वायरस के कारण अब तक अनहुई और पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में कम से कम सात लोगों की मौत हुई।


वैसे, SFTS वायरस चीन के लिए नया नहीं है। चीन में 2011 में इसका पता चला था, लेकिन कोरोना संकट के बीच जिस तरह से इसके नए मामले सामने आ रहे हैं उसने सभी की चिंता बढ़ा दी है। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह संक्रमण पशुओं के शरीर पर चिपकने वाले टिक जैसे कीड़े से मनुष्य में फैल सकता है और फिर इसका तेजी से प्रसार हो सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने