दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 1,113 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 14 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,48,504 हो गई है। आज दिल्ली में 1021 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 6,472 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 12,422 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,24,2739 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 65407 टेस्ट किए गए हैं । इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 523 हो गई है।6,472 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 12,422 Rapid Antigen tests conducted today. Total number of tests done so far is 12,42,739 and 65407 tests per million have been conducted. Total number of containment zones as on date is 523: Government of Delhi https://t.co/4lHhUVGS0Y— ANI (@ANI) August 12, 2020



एक टिप्पणी भेजें