रक्षा बंधन का पावन पर्व, मंगलमयी हो और इस पर्व को मनाते समय कोई भूल-चूक न हो, इसके लिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आरती की थाली का इस दिन विशेष महत्व है और आरती में रखी वस्तुओं का भी। जानिए रक्षा बंधन की पूजा की थाली में क्या-क्या सामग्री रखें...
1. भाई को बांधने के लिए राखी।
2. तिलक करने के लिए कुंकु व अक्षत।
3. नारियल।
4. मिठाई।
5. सिर पर रखने के लिए छोटा रुमाल अथवा टोपी।
6. इसके अलावा आप भाई को अपनी तरफ से कोई गिफ्ट या उपहार या नगदी देना चाहे तो वो रख सकते हैं।
7. आरती उतारने के लिए दीपक।
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ- 02 अगस्त को 09:28 PM बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 03 अगस्त को 09:28 PM बजे
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- 09:28 AM
रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ- 05:16 AM से 06:28 AM
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- 06:28 AM से 08:28 AM
रक्षा बन्धन के लिये अपराह्न का मुहूर्त- 01:48 PM से 04:29 PM
रक्षा बन्धन के लिये प्रदोष काल का मुहूर्त- 07:10 PM से 09:17 PM



एक टिप्पणी भेजें