राजस्थान में कोरोना के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को सुबह आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में कोरोना के 561 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए वहीं 9 मरीजों की मौत दर्ज की गई। प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा 700 के पार चला गया है वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 12 हजार से ज्यादा हो गई है। आज कोटा में ज्यादा मरीज आए।
प्रदेश में कोरोना के कोटा में 100, जयपुर में 77, अजमेर में 40, बांरा में 24, बाड़मेर में 49, बीकानेर में 77, डूंगरपुर में 3, करौली में 6, नागौर में 33, पाली में 58, प्रतापगढ़ में 6, सीकर में 43, सिरोही में 15 व उदयपुर में 30 मरीज सामने आए हैं।



एक टिप्पणी भेजें