आज हम आपको एक ऐसे डॉक्टर के बारे में बताने जा रहे है जो बीएएमएस डॉक्टरी को छोड़कर सीरियल किलर बन गया। सीरियल किलर बनने के बाद उसने एक या दो नहीं, करीब 100 लोगों की हत्या कर उन्हें मगरमच्छों का भोजन बना दिया। जी हां, डॉक्टर से सीरियल बनने वाले शख्य का नाम है देवेंद्र शर्मा। देवेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले स्थित पुरेनी गांव का रहने वाला है। सीरियल किलक देवेंद्र शर्मा (62) को पिछले दिनों ही क्राइम ब्रांच पुलिस ने पकड़ा था। वह किडनी केस में पिछले 16 साल से सजा काट रहा था और अब परोल पर बाहर था।
अलीगढ़ जिले के रहने वाले देवेंद्र शर्मा (62) ने साल 1984 में आर्युवेदिक मेडिसिन में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की थी। आर्युवेदिक मेडिसिन में ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद देवेंद्र शर्मा ने राजस्थान में क्लीनिक खोल लिया। फिर 1994 में उसने गैस एजेंसी के लिए एक कंपनी में 11 लाख का निवेश किया। लेकिन कंपनी अचानक गायब हो गई। फिर नुकसान के बाद उसने 1995 में फर्जी गैस एजेंसी खोल ली। शर्मा ने एक गैंग बनाया जो एलपीजी सिलेंडर लेकर जाते ट्रकों को लूट लेता। इसके लिए वे लोग ड्राइवर को मार देते और ट्रक को भी कहीं ठिकाने लगा देते। इस दौरान उसने गैंग के साथ मिलकर करीब 24 मर्डर किए।
देवेंद्र शर्मा को 2004 में पकड़ा गया और 16 साल जयपुर जेल में रहा। फिर अच्छे बर्ताव के लिए उसे जनवरी 2020 को 20 दिन की परोल मिली। लेकिन वह भाग गया और अंडर ग्राउंड हो गया। फिर वह दिल्ली के मोहन गार्डन में छिपकर रहने लगा। यहां वह एक बिजनसमैन को चूना लगाने वाला था। लेकिन पुलिस को उसके यहां होने की भनक लगी और आखिर में उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में देवेंद्र शर्मा ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने बताया कि 50 कत्ल के बाद वह मर्डस की गिनती भूल गया था। अब उसने माना है कि अबतक वह 100 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है, जिसमें से ज्यादातर को उसने यूपी की एक नहर में मौजूद मगरमच्छ का खाना बना दिया था।



एक टिप्पणी भेजें