भारत में कोरोनावायरस से संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में एक बार फिर कोरोना के 60 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इसी के साथ भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 लाख 29 हजार 639 तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं देश में पिछले एक दिन में 834 लोगों की जान भी गई है और अब कुल मौतों का आंकड़ा 46 हजार 91 पर आ गया है। इस लिहाज से भारत अभी दुनिया में कोरोना से मौतों के मामले में पांचवें स्थान पर है।
संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर तमिलनाडु का है, जहां एक दिन में 5834 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 3 लाख 8 हजार 649 हो गया है। तीसरे नंबर पर फिलहाल
आंध्र प्रदेश काबिज हो गया है। यहां 2 लाख 44 हजार 549 केस हैं, जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 1 लाख 88 हजार 611 केस हैं। तीसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश में 2203 मौतों के मुकाबले कर्नाटक में अभी 3398 मरीजों की मौत हो चुकी है।
चौंकाने वाली बात यह है कि भारत में 10 लाख केस 16 जुलाई को हुए थे, पर 21 दिन में ही कुल मामले 10 से 20 लाख तक पहुंच गए। इस दौरान भारत में कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। फिलहाल यह दर 67 फीसदी के ऊपर है। देश में जहां कुल 23 लाख संक्रमित सामने आ चुके हैं, वहीं इनमें करीब 6 लाख 7 हजार एक्टिव केस हैं, जबकि 13 लाख 78 हजार से ज्यादा रिकवर हो चुके हैं।
Single-day spike of 60,963 cases and 834 deaths reported in India, in the last 24 hours.— ANI (@ANI) August 12, 2020
The #COVID19 tally rises to 23,29,639 including 643948 active cases, 1639600 cured/discharged/migrated & 46091 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/9GaPqxRm54



एक टिप्पणी भेजें