दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,299 नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.41 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से 15 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 4,059 हो गई। वहीं बुधवार को मात्र 674 नए मामले सामने आए थे।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 5,737 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 14,699 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 11,20,318 जांचें हुई हैं। रविवार को यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या घटकर 466 रह गई।
5,737 RTPCR/CBNAAT/TrueNat tests and 14,699 Rapid antigen tests conducted today. A total of 11,20,318 test conducted so far: Government of Delhi https://t.co/dOurQWHK81— ANI (@ANI) August 6, 2020



एक टिप्पणी भेजें