दुबई से 174 यात्रियों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान कोझिकोड एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में पायलट और को पायलट की मौत हो गई है। कुल 16 लोगों की मौत हुई है। जबकि 123 से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा कि विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और पांच केबिन क्रू सवार थे। कुल 191 लोग सवार थे।
डीजीसीए के मुताबिक, हादसे में एयर इंडिया विमान दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में पायलट की मौत की भी खबर सामने आ रही है। हादसे में कॉपपिट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि कई यात्रियों के भी बुरी तरह से घायल होने की खबर है।
जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट संख्या AXB1344, 737 दुर्घटनाग्रस्त हुई है। यह फ्लाइट दुबई से शाम के 4 बजकर 45 मिनट पर उड़ा था। शाम को 7 बजकर 41 मिनट पर लैंडिंग के वक्त प्लेन रनवे से फिसलकर घाटी में जा गिरा। फिलहाल घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।




एक टिप्पणी भेजें