कृति सेनन आज यानी 27 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। साल 2014 में फिल्म हीरोपंती से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बैचलर डिग्री ली है।
1. कृति ने कम समय में बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।
2. जो लोग ये समझते हैं कि हीरोपंती कृति की पहली फिल्म थी उन्हें बता दें कि कृति ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी। हीरोपंती से पहले वह महेश बाबू के साथ नेनोक्कडीने फिल्म में नजर आई थीं।
3. कृति सेनन बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की बड़ी फैन हैं। वह सलमान को अपना पहला क्रश बताती हैं।
4. पर्दे पर इतनी स्लिम ट्रिम और फिट दिखने वाली ये एक्ट्रेस असल जिंदगी में खाने पीने में कोई परहेज नहीं करतीं। उन्हें मीठे में हलवा, कस्टर्ड, चीज केक और चॉकलेट खाना खूब भाता है।
5. खाली समय में कृति को फिल्में देखना, खाना बनाना और मेडिटेशन करना पसंद है। उन्हें डांस और कविताएं लिखने का भी शौक है। बता दें कि कृति एक प्रोफेशनल कथक डांसर हैं।
एक टिप्पणी भेजें