न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस पूरे मामले पर आलोक से बातचीत कि तो उन्होंने बताया कि मैंने उस वक्त मुंबई में था तब मैंने देखा कि एक शख्स सोने की मास्क बना रहा है तभी मैंने फैसला किया कि मैं भी अपने लिए एक सोने का मास्क बनवाउंगा। इसके बाद मैंने मुंबई के ही जावेरी बाजार के एक ज्वेलरी शॉप से बातचीत कि और उनसे कहा कि मुझे इस सोने का मास्क चाहिए। जिसके बाद वह तैयार हो गए। अलोक मोहंती बताते हैं कि ज्वेलरी शॉप वालों ने मुझे 22 दिन के अंदर सोने का मास्क बनाकर दे दिया।
मास्क को लेकर आलोक मोहंती बताते हैं कि यह बेहद आरामदायक है। और इसके पास लगे इलास्टिक के रबर के जरिए इसे पहनना भी आसान है। आलोक आगे कहते हैं कि सोने को लेकर मेरा प्यार देखते हुए लोग मुझे 'Gold Man' कहते हैं। आपको बता दूं कि मैं पिछले 40 साल से सोना पहन रहा हूं। मैंने मुंबई में एक शख्स को सोने का मास्क बनाते हुए देखा तभी मैंने फैसला कर लिया कि मुझे खुद के लिए सोना का एक मास्क बनाना है।



एक टिप्पणी भेजें