सेवा ही संगठन नाम के इस कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने लॉक डाउन में किए कामों का प्रस्तुतिकरण मोदी के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कार्यकर्ताओं ने 1.90 करोड़ लोगों को भोजन पहुंचाया है। राजस्थान में 52 हजार बूथों तक संवाद किया, जिसमें 24 लाख कार्यकर्ता और जनता जुड़ी।
पीएम केयर्स फंड में भी राजस्थान की जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक कार्यकर्ता ने तो अपनी शादी के शगुन के चार लाख रुपए इस फंड में दिए। इसी तरह 5 लाख प्रवासियों को कार्यकर्ताओं ने मास्क, भोजन और चरण पादुका वितरित की। भाजपा नेताओंने 285 परिवारों को अस्थि विसर्जन के लिए भेजा और भाजयुमो ने 11736 यूनिट रक्तदान किया। पूरे प्रदेश में 3 लाख से ज्यादा परिंडे लगाए।
एक टिप्पणी भेजें