रूठी हुई गर्लफ्रेंड को इन तरीकों से मनाएं, मिनटों में बनेगी बात


अक्सर लड़कियां छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती हैं। इन्हें मनाने में लड़कों के पहले से ही पसीने छूटे रहते हैं। वहीं अगर गर्लफ्रेंड सीधे मुंह आपसे बात न करें तो मसला और गंभीर हो जाता है। लड़कों को इसी परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर गर्लफ्रेंड को आसानी से मनाया जा सकता है...

- लड़कियों का गुस्सा कम करने का सबसे अच्छा तरीका है आपका चुप रहना। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड को मनाते समय धैर्य से काम करेंगे, तो आपकी समस्या जल्दी हल हो सकती है।


- गर्लफ्रेंड को जल्दी मनाने के लिए लड़कों को समझदारी दिखानी चाहिए। लड़की चाहे किसी भी बात से गुस्सा हो, लड़के को इस विषय में उससे बहस नहीं करनी चाहिए। इससे लड़की का गुस्सा शांत होता है।

- लड़की के गुस्सा होने पर लड़के को उसे शांत करने के लिए इसकी वजह का पता होना बेहद जरूरी है। लड़के को इसके लिए लड़की से बात करनी होगी। यदि गर्लफ्रेंड कुछ न बताए, तो लड़के को अपने विवेक से इसका पता लगाने की कोशिश करनी चाहिए।

- गर्लफ्रेंड का दिमाग ठंडा करने के लिए लड़के को उसे पैम्पर करना चाहिए। उसे लड़की को ये भरोसा दिलाना चाहिए कि वो हमेशा उसके साथ है। वो उसकी हर समस्या को सुलझाने में उसकी मदद करेगा।


- गर्लफ्रेंड का गुस्सा कम करने के लिए लड़के को समझदारी दिखानी चाहिए। उसे लड़की को जताना होगा कि वो उसकी हर बात एवं बर्ताव को गंभीरता से ले रहा है। उसे उसकी परवाह है।

- लड़के को अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसे स्पेशल महसूस कराना चाहिए। इसके लिए उसे अपनी गर्लफ्रेंड को किसी अच्छी जगह लेकर जाना चाहिए। इसके अलावा वह उसे कोई खास तोहफा भी दे सकता है।

 - लड़की को खुश करने के लिए लड़के को बिना सोचे-समझे तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए। भले ही गलती लड़की की हो, लेकिन रिश्ते को बेहतर करने के लिए लड़का पहल कर सकता है।


- रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए लड़के को उससे भावुक बातें करनी चाहिए। उसे उसकी अहमियत बतानी चाहिए। इससे लड़की का क्रोध धीरे-धीरे कम होने लगता है और इससे आपके रिश्ते में पहले से ज्यादा प्यार होगा।

- गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए लड़के को अपने अहम को भूलना होगा। उसे लड़की के आगे झुकने पर किसी तरह का अफसोस नहीं होना चाहिए। उसे इस बात को जीवन के एक हिस्से के तौर पर स्वीकार करना चाहिए।

Post a Comment

और नया पुराने