पाकिस्तान ने एक लोकप्रिय ऑनलाइन बैटल रॉयल गेम प्लेयर unknown बैटलग्राउंड (PUBG) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस खेल को अधिक लोकप्रिय रूप से PUBG के रूप में जाना जाता है। पाकिस्तानी सरकार का कहना है कि उसे लंबे समय से खेल के बारे में शिकायतें मिली हैं।
पाकिस्तान की दूरसंचार नियामक संस्था द्वारा सार्वजनिक सूचना के अनुसार, यह खेल बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह एक तरह के नशे की तरह है। सरकार ने शिकायतों के बाद खेल पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने एक ट्विटर पोस्ट में कहा कि “पीटीए को PUBG के खिलाफ कई शिकायतें मिली हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि खेल एक नशे की तरह है। समय की बर्बादी के साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर इसका गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।”
दूरसंचार प्राधिकरण ने दावा किया है कि यह कदम संबंधित लोगों की कई शिकायतें प्राप्त करने के बाद उठाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में PUBG के कारण आत्महत्या के मामलों में वृद्धि की शिकायतें भी सामने आई हैं।
भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप (भारत में प्रतिबंधित चीनी ऐप) पर भी प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें लोकप्रिय चीनी ऐप टिकटॉक भी शामिल है। भारत सरकार द्वारा 59 चीनी ऐप को बंद करने के बाद PUBG गेम को बंद करने के लिए सोशल मीडिया पर मांग उठी थी।
एक टिप्पणी भेजें