लुक की बात करें तो प्रिया ग्रे कलर के ब्लेजर और पैंट में क्लासी दिख रही हैं। प्रिया ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, मेहरून लिपस्टिक, बन और शेड्स से कंप्लीट किया है। एक्ट्रेस कैमरे के सामने स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस प्रिया की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि प्रिया अपने एक वीडियो के जरिए रातों रात चर्चा में आ गई थीं। उनकी मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में वो आंख मारती नजर आई थीं। लोगों को उनके एक्सप्रेशंस इतने अच्छे लगे कि हर कोई वीडियो क्लिप शेयर करने लगा।
इस फिल्म के बाद प्रिया प्रकाश के पास प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई थी। उन्हें कई हिंदी फिल्ममेकर्स ने भी अप्रोच किया था लेकिन प्रिया ने स्टडी पर फोकस करने का फैसला किया था।





एक टिप्पणी भेजें