राजस्थान में कोरोना मरीजों ने बढ़ाई चिंता, एक दिन में मिले इतने नए केस!


राजस्थान में कोरोना के नए पॉजिटिव मरीज बुधवार को चौथे दिन भी 900 के पार रहे। प्रदेश में कोरोना के 961 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए वहीं 6 मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 32 हजार 334 हो गई है, वहीं एक्टिव मरीज भी बढ़कर 8 हजार 387 हो गए हैं। प्रतिदिन अस्पतालों से छुट्टी मिलने वाले मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को प्रदेश के अस्पतालों से 542 मरीजों को छुट्टी मिली।


कोरोना के नए मरीजों का आंकड़ा जोधपुर में लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जोधपुर में रिकार्ड तोड़ 212 मरीज सामने आए। वहीं अलवर, बीकानेर, जयपुर व अजमेर में नए पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जोधपुर में लगातार बढ़ रहे मरीज प्रशासन के लिए बड़ी समस्या बन गए हैं। प्रदेश में कोरोना के मरीजों को लेकर वर्तमान में जोधपुर नंबर एक पर है।


जोधपुर में 212, अलवर में 180, जयपुर में 85, अजमेर में 48, बांसवाड़ा 2, बांरा में 1, बाड़मेर 36, भरतपुर में 38, भीलवाड़ा में 8, बीकानेर में 59, बूंदी में 2, चित्तौडगढ़़ में 1, चूरू में 8, दौसा में 7, धौलपुर में 32, डूंगरपुर में 2, श्रीगंगानगर में 3, हनुमानगढ़ में 10, जैसलमेर में 13, जलौर में 37, झालावाड़ में 14, झुंझुनूं में 8, करौली में 6, कोटा में 21, नागौर में 23, पाली में 39, राजसमंद में 7, सीकर में 11, सिरोही में 14 व उदयपुर में 34 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

Post a Comment

और नया पुराने