कल जारी होगा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम, यहां देख सकते है अपना परिणाम


राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित करेगा। परिणाम मंगलवार शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट कर जानकारी दी है। शिक्षा मंत्री डोटासरा ने ट्वीट कर बताया है कि बोर्ड (Rajasthan Board) कल, 28 जुलाई 2020 को परिणाम की घोषणा करेगा। इस बार बोर्ड परिणाम जयपुर के शिक्षा संकुल स्थित कार्यालय ने जारी होगा। बोर्ड के अध्यक्ष डा. डी. पी. जारौली ने बताया कि शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शाम चार बजे परिणाम जारी करेंगे।



राजस्थान बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा में इस बार तकरीबन 11 लाख से अधिक स्टूडेंट्स बैठे थे। 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और स्कोर चेक करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर अपना रोल नंबर आदि विवरण देकर रिजल्ट देख सकते हैं।


छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले बोर्ड ने कक्षा 12वीं के तीनों संकायों - आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के नतीजे जारी कर चुका है। गौरतलब है कि इस साल कोरोना के चलते बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। फिर जून महीने में कोरोना से बचाव के सुरक्षा उपाय अपनाते हुए बोर्ड ने बाकी रही परीक्षाओं को पूरा करवाया था।

Post a Comment

और नया पुराने