अगर आपके घर में भी है पीपल का पेड़ तो जान ले वास्तु से जुडी ये जरूरी बाते !


ज्योतिष के अनुसार घर में पीपल का वृक्ष लगाने का निषेध किया गया है। इसका क्या कारण है? वास्तव में इसके अनेक कारण हैं जिन पर मनन करने के बाद प्राचीन ऋषियों ने घर में पीपल का पेड़ लगाना वर्जित माना है। तो आइये जानते है घर में पीपल का पेड़ लगाने से क्या हानि होती है।

# शास्त्रों के अनुसार जिस घर पर पीपल की छाया आए वह उसकी प्रगति में अवरोध बनती है। ऐसे घर में अनेक समस्याएं स्थायी रूप से जड़ जमा लेती हैं।


# शास्त्रों के अनुसार पीपल का वृक्ष अपने आसपास एकांत और निर्जनता पैदा करता है। अतः जिस घर में यह पौधा होगा वहां के लोगों के जीवन पर संकट आते हैं और वे दीर्घायु नहीं होते।

# शास्त्रों के अनुसार पीपल का वृक्ष वंशवृद्धि के लिए भी उचित नहीं होता। इससे संतान पर कष्ट आता है। साथ ही वंशवृद्धि में अनेक समस्याएं आती हैं। अतः घर में पीपल का वृक्ष नहीं होना चाहिए।


# चूंकि पीपल का वृक्ष उम्र बढ़ने के साथ अधिक भारी हो जाता है। ऐसे में उसके नीचे घर का निर्माण किसी दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।

# शास्त्रों के अनुसार पीपल का वृक्ष मोक्षदायक होता है। उसके नीचे अनेक धार्मिक संस्कार किए जाते हैं। घर में पीपल होने से उसके लिए शास्त्रों द्वारा निर्धारित किए गए पवित्रता संबंधी नियमों का पालन सहजता से नहीं होता। अतः पीपल का पेड़ घर में लगाने से दोष की प्राप्ति भी हो सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने