वैसे कंपनी ने QR कोड नाम फीचर के लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन WABetaInfo की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि WhatsApp ने अपने आईओएस यूजर्स के लिए इस फीचर का बीटा वर्जन रोल आउट करना शुरू कर दिया है और जल्द ही स्टेबल वर्जन भी रिलीज किया जाएगा। साथ ही यह बताया गया है कि एंड्राइड यूजर्स के लिए भी इस फीचर को जल्द ही पेश किया जाएगा।
WABetaInfo की रिपोर्ट में QR कोड फीचर से जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं। इसमें देख सकते हैं कि यह फीचर दिखने में कैसा है। WhatsApp यूजर के प्रोफाइल नाम के साथ में यह फीचर नजर आएगा। इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को इस आइकन पर टैप करना होगा, टैप करते ही QR कोड ओपन हो जाएगा। QR कोड को स्कैन करते ही कॉन्टैक्ट भी सेव हो जाएगा। अगर आपने किसी गलती से गलत नंबर पर QR कोड शेयर कर दिया है तो आप उसे वापस भी सकते हैं। इसके लिए केवल रिसेट में जाकर अपना QR कोड रिसेट कर दें।
वैसे बता दें कि QR कोड फीचर WhatsApp में अभी भी उपलब्ध हैं लेकिन इसका उपयोग फोन से डेस्कटॉप या लैपटॉप पर WhatsApp कनेक्ट करने के लिए किया जाता है। जिसका उपयोग करके आप मोबाइल और लैपटॉप पर एक समय में एक साथ WhatsApp का उपयोग कर सकते हैं।




एक टिप्पणी भेजें