बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी आज बड़ी स्टार बन चुकी है जिसने बड़े बड़े फिल्म स्टार और निर्देशकों के साथ काम किया है। लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले सनी अडल्ट फिल्मो में काम करती थी। आपको बता दे की सनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अडल्ट इंडस्ट्री से की थी।वह एक मिडिल क्लास परिवार से थीं और उस दौरान वह नर्स बनना चाहती थीं लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि नर्स बनने का इरादा छोड़ वह पॉर्न स्टार बन गईं।सनी खुद बता चुकीं हैं कि वह बचपन में पढ़ाई में तेज थीं। वहीं वह यह भी बता चुकीं हैं कि टीनएज में उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था।
करनजीत कौर का परिवार अमेरिका से होते हुए कनाडा गया था और वहां सनी की परवरिश एक आम सिख परिवार की लड़की की तरह हुई। उस दौरान सनी को लगता था कि वो बड़ी होकर ऑरेंज काउंटी में एक नर्स बन जाएंगी लेकिन किस्मत को यह मंजूर नहीं था। सनी ने अपने कॉलेज के दिनों में पॉकेट मनी के लिए पार्ट टाइम बेकरी में भी काम किया था। वहीं उस समय उनकी मुलाकात जिफी ल्यूब से हुई, इसी दौरान सनी को अहसास हुआ कि वह बायसेक्सुअल हैं। उसके बाद सनी जिफी के साथ समय बिताने लगी और जिफी से दोस्ती करने के बाद सनी को अहसास हुआ कि हाईफाई लाइफ क्या होती है?
वहीं उस दौरान उन्हें पहली बार अपनी सेक्सुआलिटी का अहसास हुआ। आप सभी को बता दें कि सनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, ''ना मेरी जिंदगी में जिफी आती, और ना मैं एक पोर्न स्टार बनती। जिफी ने मुझे चैलेंज किया था कि मैं सेक्सी नहीं हूं. मुझे उसे प्रूव करना था कि मुझसे सेक्सी कोई ना होगा। जिफी ने ही उन्हें जॉन स्टीवेंस से मिलवाया। जिसकी वजह से वह मॉडलिंग में उतरीं। पैसे का चस्का लगा तो जॉन ने आयडिया दिया कि वह एडल्ट फिल्मों में काम करके ढेर सारे पैसे कमा सकती हैं।''
आप सभी को बता दें कि यह आयडिया मिलने के बाद वह पेंटहाउस मैगजीन के फोटोग्राफर जे एलन से मिलीं, उस दौरान सनी पहली बार न्यूड पोज करने को तैयार थीं। वहीं पेंटहाउस मैगजीन में जब उनकी न्यूड तस्वीर पहली बार छपीं, उस दौरान उन्होंने अपने नाम सनी रखा।उस दौरान जब सनी के मां और पापा को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने अपनी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया।वहीं उस समय सनी का साथ दिया साथी पोर्न-स्टार डेनियल वेबर ने।वहीं अब डेनियल उनके पति है और सनी अब पोर्न इंडस्ट्री को छोड़ बॉलीवुड में नाम कमा रहीं हैं।आज वह गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली इंडियन हीरोइन में सबसे आगे हैं।




एक टिप्पणी भेजें