आज है जन्नत फिल्म की हॉट और बोल्ड एक्ट्रेस सोनम चौहान का जन्मदिन, देखिए उनकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें !


बॉलीवुड में फिल्म जन्नत से धमाकेदार एंट्री करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस सोनल चौहान का आज जन्मदिन है। आपको बता दे की सोनल ने कई फिल्मो में काम किया है। इसके अलावा सोनल कई टीवी विज्ञापनों में काम के साथ कई मैगजीन के लिए भी अपने हॉट फोटोशूट करवा चुकीं हैं और उनकी फैन फॉलोविंग लाखों में हैं।उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। सोनल का नाम भाग्य श्री के बेटे अभिमन्यु दासानी से भी जुड़ चुका है।


दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी थी. जी दरअसल सोनल और अभिमन्यु साथ-साथ पार्टी करते हुए स्पॉट किए जा रहे थे।


वहीं सोनल चौहान का अफेयर नील नितिन मुकेश, सिद्धार्थ माल्या के साथ भी कहा जाता है।वैसे इन सभी के अलावा सोनल का नाम सलमान खान के भाई अरबाज खान से भी जुड़ चुका है।


आप सभी को बता दें कि सोनल चौहान के एक फैन ने उन्हें उनके 28वें जन्मदिन पर 8000 लाल गुलाब भेजे थे।वहीं सबसे ख़ास बात तो यह है कि फैन ने गुलाब भेजते हुए अपना नाम तक नहीं लिखा था।


वैसे आप सभी को यह भी बता दें कि सोनल ने 2005 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीता था और मिस वर्ल्ड टूरिज्म का अवार्ड जीतने वाली सोनल पहली भारतीय थीं।

Post a Comment

और नया पुराने